मिर्ज़ापुर
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मनोज जायसवाल ने किया नमन
मिर्जापुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीनदयाल चौराहे पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। भाजपा नेता ने कहा कि, जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।
उनका मानना था समाज के निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। वे भारतीय मूल्यों के आधार पर देश में एक सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक ढांचे के निर्माण के समर्थक थे। उनका इरादा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना था। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उनके बताए गए आदर्शो और नीतियों पर चलकर देश का विकास कर रही है।आज उनके पुण्यतिथि हम सभी उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है।
इस मौके पर नगर पश्चिमी अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा,संतोष जायसवाल,प्रीतम केसरवानी,दीपा उमर,कामेश्वर पटेल,अर्जुन सोनकर,शिवशंकर जायसवाल,लालजी बम,सुंदरम सोनी आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
