Connect with us

मऊ

वर्ल्ड यूनानी डे पर मऊ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, यूनानी दवाओं का वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

कासिमपुर (मऊ)। वर्ल्ड यूनानी डे के अवसर पर राजकीय यूनानी चिकित्सालय एवं योग/हेल्थ वेलनेस सेंटर, कासिमपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर और यूनानी दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक यूनानी दवाएं दी गईं।

चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद तारिक ने यूनानी चिकित्सा पद्धति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्राचीन चिकित्सा पद्धति प्राकृतिक तत्वों पर आधारित है और कई रोगों के उपचार में प्रभावी है।

Loading...

उन्होंने मरीजों को उचित परामर्श दिया और उनकी समस्याओं के अनुसार दवाएं भी वितरित कीं।योग वेलनेस सेंटर में सेवारत योग सहायक राजन विश्वकर्मा ने लोगों को योग के लाभों की जानकारी दी और सभी से इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग और यूनानी चिकित्सा का संयोजन संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।

इस कार्यक्रम में जावेद अख्तर, अब्दुल्लाह, सूफियान, सरफराज, फैजुल हसन, अब्दुल मजीद और शाहजहां बेगम सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page