Connect with us

वाराणसी

विद्यार्थियों ने सारनाथ के ऐतिहासिक स्थलों तक निकाली प्रभात फेरी

Published

on

Loading...
Loading...

धम्मेख स्तूप परिसर में होगा बच्चों का सम्मान समारोह, 27 जनवरी को कार्यक्रम

सारनाथ (वाराणसी)। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा धर्म चक्र विहार इंटर कॉलेज, नवापुरा सारनाथ, वाराणसी व समन्वय सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों द्वारा विद्यालय प्रांगण नवापुरा से मूलगंध कुटी विहार सारनाथ तक चेतना रैली (प्रभात फेरी) निकाली गई।

इस रैली को जिला पर्यटन अधिकारी आर. के. मौर्य द्वारा  झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया । इसके पश्चात विद्यालय में  सामान्य ज्ञान, चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों के उत्साह वर्धन में  27 तारीख सोमवार को धम्मेख स्तूप परिसर  सारनाथ वाराणसी में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग  व समन्वय सेवा संस्थान द्वारा  बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Advertisement

यह रैली बुद्ध नगर, चौखंडी  स्तूप, म्यूजियम, मूल गंधकुटी विहार, सारनाथ चौराहा, हवेलियां चौराहा से होते हुए पुनः विद्यालय में आकर समाप्त हुआ। इस रैली में जिला पर्यटन अधिकारी आर. के. मौर्य, विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार सहित दर्जनों की संख्या पर अध्यापक अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं शामिल थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page