Connect with us

वाराणसी

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रीना सिंह ने दिया बेटियों के संरक्षण और सशक्तिकरण का संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

“आइए, हम सब बालिकाओं के संरक्षण और सशक्तिकरण का लें संकल्प ।”

यह संदेश भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और अंतरराष्ट्रीय मां विद्या ट्रस्ट व जन संघ सेवक मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष, आयरन लेडी रीना सिंह ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया।

रीना सिंह ने कहा कि बेटियों का संरक्षण और उन्हें सशक्त बनाना समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनिवार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रेरित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर परिवार तक पहुंचाना होगा, ताकि बेटियां आत्मनिर्भर बन सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।

रीना सिंह ने कहा, “पारिवारिक जीवन शिक्षा, किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, हुनर विकास, और प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन किया जाना चाहिए। यह न केवल नारी सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करेगा बल्कि समाज के विकास को भी गति देगा।” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बेटियों को संगीत, नृत्य, नाटक जैसे कला रूपों के माध्यम से सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया जाए।

उन्होंने समाज से आह्वान किया कि वह दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, और अन्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए एकजुट हो। बेटियों के प्रति दृष्टिकोण बदलने और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।

Advertisement

रीना सिंह ने अंत में कहा, “बेटियां हमारे समाज की रीढ़ हैं। उनके स्वावलंबन से न केवल उनका, बल्कि पूरे समाज का विकास सुनिश्चित होगा। बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और हुनर के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हमें हर संभव प्रयास करना होगा।”

रीना सिंह के इस प्रेरक संदेश ने समाज को बेटियों के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास कराने और उनकी बेहतरी के लिए कदम उठाने का आह्वान किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page