Connect with us

वाराणसी

साली से अश्लीलता के आरोप में जीजा पर केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

दोस्तों से भी करवाता था कॉल

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में महिला ने अपने दामाद पर नाबालिग छोटी बेटी से अश्लीलता और मोबाइल पर अभद्र बातें करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि बड़ी बेटी की शादी के बाद से दामाद की नीयत छोटी बेटी पर खराब थी। मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की गई, जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत में बताया कि बड़ी बेटी की शादी आकाश निवासी अनौला टकटकपुर, थाना कैंट, से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद छोटी बेटी को फोन पर परेशान करने लगा और अश्लील बातें करने लगा।

दोस्तों से भी करवाता था कॉल:

महिला ने आरोप लगाया कि दामाद आकाश ने न केवल खुद, बल्कि अपने दोस्तों के जरिए भी नाबालिग बेटी को फोन कर अश्लील बातें करवाईं। महिला के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो दामाद और उसके दोस्तों ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कहा कि उनके पास इसका कॉल रिकॉर्डिंग सबूत भी मौजूद है।

Advertisement

चौकी पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर मामला दर्ज :

महिला ने शिकायत में बताया कि वह अर्दली बाजार चौकी गई थीं, लेकिन वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्हें पूरा दिन बैठाए रखा गया और शाम को कह दिया गया कि कोई कार्रवाई नहीं होगी।

महिला ने कैंट थाने में पहले भी शिकायतें दी थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण दामाद और उसके दोस्तों का हौसला बढ़ता गया। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कैंट पुलिस ने अब दामाद और उसके साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page