Connect with us

वाराणसी

डंपर का टायर फटने से टीएसआई घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के मंडुवाडीह चौराहे पर गुरुवार को हुई एक दुर्घटना में ड्यूटी पर तैनात यातायात उपनिरीक्षक (TSI) उमेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब चौराहे पर खड़े एक डंपर में सामान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान डंपर का टायर अचानक फट गया, जिससे सड़क की कंक्रीट उछलकर उमेश मिश्रा के सिर पर जा लगी।

चोट लगने के तुरंत बाद मौके पर मौजूद यातायात निरीक्षक (TI) जितेंद्र यादव ने पहल करते हुए मिश्रा को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके सिर में तीन टांके लगाए और आराम करने की सलाह दी है।

Loading...

इस घटना के बाद पुलिस विभाग में कर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को बेहतर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page