Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : भारत विकास परिषद ने मनायी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

भारत विकास परिषद, वाराणसी शाखा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन आज प्रातः शहीद उद्यान, सिगरा में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “वंदे मातरम” गीत और नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ब्रह्मानंद पेशवानी ने नेताजी के योगदान को याद करते हुए कहा, “देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं में राष्ट्रीयता और संघर्ष का जोश भरा।”

Loading...

कार्यक्रम की अध्यक्षता मृदु मेहरोत्रा ने की। संचालन शाखा के महामंत्री अनिल जायसवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश माया जायसवाल द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर सामाजिक सेवा कार्य के तहत परिषद ने दो जरूरतमंद परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान की। यह सेवा कार्य परिषद की समाज के प्रति समर्पण भावना को दर्शाता है।

इस कार्यक्रम में राजीव श्रीवास्तव, अनिल मेहरोत्रा, संजय जायसवाल, प्रियंका जायसवाल, ज्ञानेंद्र जायसवाल, महेश मंगलानी, चंदू पंजाबी समेत अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और समाजसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page