Connect with us

गाजीपुर

नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज का 45वां वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

संस्कारपूर्ण प्रस्तुतियों ने बांधा समां, अतिथियों ने की सराहना

गाजीपुर। जिले के करंडा ब्लॉक अंतर्गत नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, मैनपुर में 45वां वार्षिकोत्सव समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत और विशिष्ट अतिथि एसपी डॉ. ईरज राजा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने की। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर किया गया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि और अध्यक्ष ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1984 से स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। शिकागो धर्म सम्मेलन में दिए गए विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण का उल्लेख करते हुए उन्होंने सनातन धर्म के प्रति उनकी निष्ठा को नमन किया।

विद्यालय की स्थापना के सफर को याद करते हुए बताया गया कि 1977 में स्थानीय लोगों के सहयोग से इसकी शुरुआत हुई थी। पहले यह विद्यालय मड़ई में संचालित हुआ।

Advertisement

संस्कार युक्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम में छात्रों द्वारा विश्व धर्म संसद सम्मेलन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। जैसे ही विवेकानंद बने छात्र ने “भाइयों और बहनों” कहकर संबोधित किया, पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। भारत की संत परंपरा और आध्यात्मिकता को छात्रों ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ‘वृंदावन जाऊंगी’ गीत पर नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, दुर्गा के नौ रूपों और महिषासुर मर्दिनी पर आधारित नृत्य नाटिका ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रस्तुति ने नारी शक्ति का सारगर्भित परिचय कराया।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने दी प्रेरणा
डॉ. संगीता बलवंत ने स्वामी विवेकानंद के “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” के संदेश को दोहराते हुए बच्चों को कठिन परिश्रम और साहस से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनका सामना करें।

Advertisement

पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने छात्रों की संस्कार युक्त प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने माता-पिता को देवता समान बताते हुए बच्चों से उनके प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की। उन्होंने नई तकनीक का इस्तेमाल कर पढ़ाई में आगे बढ़ने की सलाह दी।

सेवानिवृत्त शिक्षक का सम्मान
विद्यालय में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 70 वर्षीय शिक्षक रविंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मेधावी छात्रों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन कृष्णानंद द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर डीआईओएस भास्कर मिश्रा, प्रधानाचार्य करुणा सागर सिंह, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page