मिर्ज़ापुर
मिर्जापुर : सेमफोर्ड स्कूल में वाॅलीबाल-शॉटपुट प्रतियोगिता संपन्न
सेंट मेरीज स्कूल बनी विजेता
सेमफोर्ड स्कूल बसही, मिर्जापुर के प्रांगण में सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विवेक बरनवाल और प्रधानाचार्य शैलेश कुमार पांडेय की उपस्थिति में खेल का उद्घाटन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य शैलेश कुमार पांडेय, हेड कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार सिंह और अन्य विद्यालयों से आए खेल अध्यापकों की मौजूदगी में प्रारंभ हुआ।
खेलों में सेंट मेरीज स्कूल मिर्जापुर, डेफोडिल्स स्कूल मिर्जापुर, वैद्य श्रीकांत पब्लिक स्कूल गैपुरा और सेमफोर्ड स्कूल मिर्जापुर की चार टीमें शामिल हुईं। शॉट पुट प्रतियोगिता में शौर्य दूबे ने 11.4 मीटर के प्रयास के साथ प्रथम स्थान, आयुष सिंह ने 10.32 मीटर के प्रयास से द्वितीय स्थान और आयुष ओझा ने 10.03 मीटर के प्रयास से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं, वाॅलीबाल प्रतियोगिता में भी चार विद्यालयों की टीमें शामिल हुईं। फाइनल मुकाबला सेंट मेरीज स्कूल और डेफोडिल्स स्कूल के बीच हुआ, जिसमें सेंट मेरीज स्कूल ने 15-5 व 15-9 के स्कोर से जीत हासिल की और विजेता घोषित हुई।
अंत में प्रधानाचार्य एवं हेड कोऑर्डिनेटर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय ने आए हुए खेल अध्यापकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल अध्यापक लवकुश शुक्ला, योगेश योगराज, मनोज बिंद, कलट्टर, सुनील कुमार, प्रणव दुबे और अफसर खान सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
