Connect with us

मिर्ज़ापुर

ग्रामीण पत्रकार असोसिएशन प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। ग्रामीण पत्रकार असोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को विंध्याचल स्थित गोयनका धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में एसोसिएशन की मजबूती पर जोर दिया गया।

असोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि संगठन को सुचारु रूप से क्रियान्वित करने के लिए जिला इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी कीमत पर पत्रकार उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं कर सकते और पत्रकारों के हितों के लिए हमेशा शासन व प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराते रहेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री (संगठन) महेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि पत्रकारों के उत्पीड़न को कतई सहन नहीं किया जाएगा।

Loading...

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह, प्रदेश संरक्षक कामेश्वर नाथ राय, प्रदेश महासचिव वीरभद्र सिंह, प्रदेश मंत्री नागेश्वर सिंह, विंध्याचल मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिला अध्यक्ष अजय ओझा, अजय भाटिया, नीरज सोनी, सुधाकर मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटेलाल, हौंसिला त्रिपाठी, अयोध्या प्रसाद केसरवानी, सीबी तिवारी, शैलेश उपाध्याय, मंडल महामंत्री संजीव कुमार संजू, तहसील अध्यक्ष लालगंज राममूर्ति पांडे, धीरेंद्र प्रताप सिंह, तहसील लालगंज महामंत्री, तहसील कोषाध्यक्ष नवनीत बरनवाल सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हुए विचार-विमर्श में संगठन की विभिन्न गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page