वाराणसी
बिजली छूट पर जागरूकता फैलाने के लिए साइकिल यात्रा संपन्न
वाराणसी के पिंडरा में बिजली छूट के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पिंडरा पावर हाउस से कुआर बाजार, नथयीपुर, घमहापुर, बेलवा, फूलपुर और बाबरपुर तक साइकिल यात्रा आयोजित की गई।

इस यात्रा का नेतृत्व बिजली विभाग पिंडरा के जेई नागेंद्र सरोज ने किया। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को बिजली छूट और ओटीएस योजना की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बिजली छूट न केवल ऊर्जा की बर्बादी करती हैं बल्कि पर्यावरण पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। लोगों को बिजली के सही उपयोग और उसकी बचत के महत्व के बारे में समझाया गया।
जेई नागेंद्र सरोज ने कहा कि यह अभियान बिजली की बर्बादी रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया गया है। साइकिल यात्रा में बिजली विभाग के कई कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया, जिससे यह अभियान सफल रहा। इस दौरान विभूति यादव, मनीष कुमार, गोविंद यादव, अखिलेश कुमार, चंद्रेश और गोरख समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
