Connect with us

वाराणसी

अमेरिका से आयुष जायसवाल ने पिता की मदद के लिए वाराणसी पुलिस से लगायी गुहार

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस से उम्मीद और कार्रवाई का आश्वासन

वाराणसी। चेतगंज के सरायगोवर्धन निवासी और वर्तमान में अमेरिका में रह रहे आयुष जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट से अपने पिता की मदद के लिए अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता, 64 वर्षीय राजेंद्र जायसवाल को उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे गुंडों द्वारा परेशान किया जा रहा है।

आयुष ने बताया कि चेतावनी के बावजूद, सी 30/35, एच-1, मलदहिया स्थित उनकी दुकान के ताले तोड़कर कब्जा कर लिया गया। आरोप है कि इस घटना में उनके एक पूर्व कर्मचारी का हाथ है जिसने गुंडों की मदद से दुकान का ताला बदल दिया और परिवार को संपत्ति से दूर कर दिया।

आयुष ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। जब हेल्पलाइन पर संपर्क किया गया, तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस से उम्मीद और कार्रवाई का आश्वासन
आयुष ने लिखा कि उनके पिता की जान और संपत्ति को खतरा है। यह घटना ऐसे समय हुई, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में थे। पुलिस बल की कमी के कारण शायद मामला अनदेखा हुआ हो लेकिन उन्हें न्याय की उम्मीद है।

Advertisement

मंगलवार सुबह आयुष ने जानकारी दी कि पुलिस ने आखिरकार एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, “सही के लिए खड़े होना जरूरी है। मैं उन सभी का आभारी हूं, जिन्होंने हमारी मदद की। उम्मीद है कि घुसपैठियों को जल्द ही हटाया जाएगा।”

आयुष ने यह भी कहा कि वह इस मामले में होने वाले हर अपडेट को साझा करेंगे और इसे समाज में गुंडागर्दी के खिलाफ एक मजबूत संदेश बनाने का प्रयास करेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page