Connect with us

वाराणसी

वाराणसी हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में फिर अव्वल

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश की हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में वाराणसी ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। नवम्बर में जारी अक्टूबर माह की रैंकिंग में वाराणसी ने 74 फीसदी अंक हासिल किए हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने दी।

सीएमओ ने बताया कि वाराणसी की उपलब्धि इस वित्तीय वर्ष में अब तक 68 फीसदी रही है जो प्रदेश की औसत उपलब्धि 54 फीसदी से काफी बेहतर है। अक्टूबर माह में जनपद ने सिजेरियन प्रसव में 61 फीसदी अंक हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया है।

साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को समय पर भुगतान, नियमित और सम्पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन, प्रसव पूर्व जांच, टीबी नोटिफिकेशन और एचआईवी जांच जैसे 16 संकेतकों पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है।

जनपद के सभी राजकीय चिकित्सालयों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण और मूल्यांकन नियमित रूप से किया जा रहा है।

अक्टूबर माह की ब्लॉक रैंकिंग में काशी विद्यापीठ पीएचसी ने पहला, चोलापुर ने दूसरा और पिंडरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

Advertisement

वहीं हरहुआ और सेवापुरी क्रमशः चौथे और पाँचवें स्थान पर रहे। जिन ब्लॉकों की स्थिति कमजोर है उन्हें सुधार के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page