Connect with us

पूर्वांचल

गाजीपुर में विद्युत कर्मियों पर हमला, पांच घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के ग्राम नेवादा में विद्युत विभाग के मोंटी कार्लो कम्पनी के पांच कर्मचारियों पर कुछ अपराधियों ने लाठी डंडे और रॉड से हमला किया जिससे सभी बुरी तरह घायल हो गए। ये कर्मचारी विद्युत वितरण खंड प्रथम के तहत 33 हजार और 11 हजार लाइन की मरम्मत कर रहे थे।

इस दौरान गांव के मूलचंद्र यादव और उनके साथ 35 लोगों ने कर्मचारियों को पीटा। घायल कर्मचारियों में सुरेन्द्र बिंद, गोपाल, रामजीत कुमार, प्रदीप कुमार और पियूष यादव शामिल हैं जिनका इलाज गाजीपुर के सदर अस्पताल में चल रहा है।

Loading...

घटना के बाद मोंटी कार्लो कम्पनी के मैनेजर धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि उनकी टीम पिछले एक साल से गाजीपुर की जर्जर बिजली व्यवस्था को सुधारने में लगी थी लेकिन अब कुछ असामाजिक तत्व और दबंग उन्हें काम करने से रोकने के लिए धमकियाँ दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सुरक्षा और विभाग का समर्थन नहीं मिला तो वे काम छोड़ने के लिए मजबूर हो सकते हैं। इस मामले में शादियाबाद थाने में आरोपी के मुकदमा दर्ज कर लियागया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page