Connect with us

पूर्वांचल

पांच घंटे में मिली चोरी हुई कार

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस की तत्परता से खुश हुआ वाहन स्वामी

जौनपुर। नगर में स्टेशन रोड के पास सोमवार देर शाम चोरी हुई कार को पुलिस ने महज पांच घंटे में बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से वाहन स्वामी ने आभार व्यक्त किया।

स्टेशन रोड से चोरी हुई कार
खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी पवन कुमार सोमवार को अपनी कार से सामान खरीदने नगर आए थे। स्टेशन रोड के पास कार खड़ी कर वे जेसीज चौक पर सामान लेने गए। इसी दौरान चोरों ने कार पर हाथ साफ कर दिया। देर शाम जब पवन कुमार वापस लौटे तो कार गायब मिली। घटना से हतप्रभ पवन ने तुरंत कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी।

आजमगढ़ मार्ग पर मिली लावारिस कार
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने कार की खोजबीन शुरू कर दी। रात में लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद कार को आजमगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वाहन स्वामी खुश
कार की सूचना पर पहुंचे पवन कुमार ने न केवल अपनी कार की पहचान की, बल्कि उसमें रखा सामान भी सुरक्षित पाया। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर वाहन स्वामी को कार सौंप दी।

Advertisement

पवन कुमार ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उनकी कार और सामान सुरक्षित वापस दिलाया, जिसके लिए वे पुलिस के आभारी हैं। वहीं, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और चोरी में शामिल व्यक्तियों की तलाश जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page