Connect with us

पूर्वांचल

पति-पत्नी का एक साथ निधन, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

Published

on

Loading...
Loading...

पति-पत्नी का चल रहा था वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज

गाजीपुर (रेवतीपुर) रामपुर उर्फ साधोपुर गांव में रविवार को एक हृदयविदारक घटना घटी, जिसने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया। गांव निवासी 87 वर्षीय कामेश्वर उपाध्याय और उनकी 85 वर्षीय पत्नी चंपा उपाध्याय का एक ही दिन निधन हो गया। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर एक ही चिता पर किया।

Loading...

जानकारी के अनुसार, कामेश्वर उपाध्याय लेखपाल पद से सेवानिवृत्त थे और उनकी पत्नी चंपा उपाध्याय लंबे समय से बीमार थे। दोनों का इलाज वाराणसी में चल रहा था। कुछ दिनों पहले कामेश्वर उपाध्याय को घर लाया गया, जबकि उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थीं। परिजनों ने मां की गंभीर स्थिति की जानकारी पिता को नहीं दी थी। 10 नवंबर की सुबह जब मां के निधन की खबर कामेश्वर उपाध्याय को दी गई, तो वे यह सहन नहीं कर सके। खबर सुनते ही वे जमीन पर गिर पड़े और उनकी भी मृत्यु हो गई।

चंपा उपाध्याय का शव वाराणसी से गांव लाया गया, जहां पति-पत्नी की अर्थी एक साथ सजाई गई। गंगा तट पर परिजनों और ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page