Connect with us

अपराध

कारोबारी की पत्नी की हत्या, जिम ट्रेनर ने कबूल किया अपराध

Published

on

Loading...
Loading...

कानपुर। चार महीने पहले लापता हुई कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सिविल लाइंस में रहने वाले कारोबारी राहुल गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी एकता गुप्ता 24 जून को सुबह जिम करने निकली थीं जिसके बाद वह वापस नहीं लौटीं।

एकता ग्रीन पार्क स्थित जिम में एक्सरसाइज करने जाती थीं।राहुल गुप्ता ने आरोप लगाया था कि जिम ट्रेनर विमल सोनी ने एकता के प्रोटीन शेक में नशीला पदार्थ मिलाया और उन्हें किडनैप कर लिया। इस दौरान दोनों के फोन भी स्विच ऑफ आ रहे थे। पति ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी अपने साथ लाखों की ज्वेलरी और कैश लेकर गई थीं। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की जिसमें जिम ट्रेनर विमल सोनी पर शक बढ़ा।

Loading...

हालांकि चार महीने तक मामले में कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। आखिरकार पुलिस ने जिम ट्रेनर विमल सोनी को पकड़ लिया। उसने अपनी कहानी में चौंकाने वाला खुलासा किया जिसमें कहा गया कि उसने एकता की हत्या कर दी थी और उनका शव कलेक्टर आवास के पास दफन कर दिया था।

पुलिस ने आरोपी के बताये स्थान पर खुदाई कर शव बरामद किया है। अब जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना कानपुर में एक हाई-प्रोफाइल मामला बन चुकी है जिसने सभी को चौंका दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page