Connect with us

वाराणसी

नगर आयुक्त ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

श्री काशी विश्वनाथ धाम के पास सीवर ओवरफ्लो

वाराणसी। डाला छठ और देव दीपावली की तैयारियों के चलते नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने शुक्रवार को गंगा घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंगा घाटों पर सिल्ट और सीवर की सफाई के निर्देश दिए।

अस्सी घाट से नमो घाट तक निरीक्षण करते हुए मुख्य अभियंता को घाटों पर जमा मिट्टी की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर जोर दिया। भेलूपुर के जोनल अधिकारी को रोज घाटों का दौरा कर प्रगति की जानकारी देने को कहा गया।

काशी विश्वनाथ धाम के पास सीवर ओवरफ्लो

श्री काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर 4 से गेट नंबर 1 के बीच सीवर ओवरफ्लो की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे भक्तों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र पार्षद नरसिंह दास बाबा ने बताया कि जलकल विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया है, और जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page