Connect with us

अपराध

सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी से ठगी करने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में फेसबुक, इंस्टाग्राम, और व्हाट्सएप पर लड़कियों के फर्जी नाम व फोटो का इस्तेमाल कर लोगो के साथ ठगी करने वाले छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

प्रयागराज पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड का उपयोग कर लड़कियों के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में ऋशांत मिश्रा, सौरभ यादव और वेद प्रकाश पाण्डेय शामिल हैं। इनके साथ मिर्जापुर के विशेष जायसवाल और जौनपुर के प्रिंस तिवारी को भी हिरासत में लिया गया है।

Loading...

पुलिस ने इन लोगों के पास से 11 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page