Connect with us

राज्य-राजधानी

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

कुएं में लटकी मिली दो महिलाओं की लाश, दो का शव कुएं में तैरता मिला

मध्यप्रदेश। सागर में शनिवार को एक ही परिवार में चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। दो महिलाएं की लाश कुएं में फंदे पर लटकी मिलीं। जबकि एक महिला और बच्ची का शव कुएं के पानी में तैरता मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के पश्चात चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading...

जानकारी के अनुसार, भारती लोधी, आरती लोधी, भागवती लोधी और रोमिका लोधी के शव मिले हैं। भारती और आरती देवरानी जेठानी हैं। भागवती लोधी नानी और रोमिका लोधी नातिन है। दोनों के शव कुएं के पानी में उतराते मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page