Connect with us

राज्य-राजधानी

ईडी ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में चार को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खुद को सीबीआई और दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर लोगों से 2.6 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने के एक मामले में तमिलनाडु से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Loading...

ईडी के मुताबिक, तमिलारसन कुप्पन (29), अजीत (28) प्रकाश (26) और अरविंदन आई (23) को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तमिलनाडु के पल्लीपटु से शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था। केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में बताया कि एक विशेष अदालत ने चारों को चार दिनों की ईडी की हिरासत में भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page