Connect with us

राज्य-राजधानी

कोलकाता में एसएन बनर्जी रोड पर धमाका, भगदड़ में एक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

कोलकाता के तालतल्ला इलाके में एसएन बनर्जी रोड पर शनिवार दोपहर सड़क किनारे रखे स्टील के एक टिफिन में अचानक हुए विस्फोट में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार घायल की पहचान बापी दास के रूप में हुई है, जिनका हाथ इस धमाके में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल व्यक्ति को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विस्फोट की जानकारी मिलते ही पुलिस और बम स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही, फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटना स्थल पर तैनात किये गये हैं, जो यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विस्फोट कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ ?

Loading...

इलाके को तत्काल सील कर दिया गया और पूरे इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गयी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे के पीछे किसी संगठित साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच के लिए हर एंगल से तथ्यों को खंगाल रही हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page