पूर्वांचल
एआईएफबी की हुंकार,महायोजना-2041 जनहित में नहीं
भदोही। आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रादेशिक आहवान पर मंगलवार को धरना-प्रदर्शन करते हुए सीएम के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र एसडडीएम भान सिंह को सौंपा। महासचिव रामजीत यादव ने कहा कि भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण-बीडा की ओर से लक्षित महायोजना-2041 जनहित में नहीं है। महायोजना को लेकर उठ रही विरोधात्मक रवैये को भांप कर अविलंब निरस्स्त किया जाना चाहिए जिससे खेतीबाड़ी युक्त भूमि भूमि अधिग्रहित न हो सके तो गरीब, मजदूर, किसानों की भूमिधरी उजड़ने से बच सके। तहसील क्षेत्र के उमरी गांव स्थित बंजर भूमि पर व्यक्ति विशेष द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण कर लिया गया, नवीन परती भूमिहीनों, गरीबों, दलितों और जरूरतमंदों में कृषि एवं आवासी आवंवटन किया जाए, उमरी के गाटा संख्या 590 बंजर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, गाटा संख्या 599 चक नाली खाते में दर्ज जिसका सीमांकन कर पुनःचक नाली में परिवर्तित कराया जाए, नवीन परती संख्या 602, 610, 206, 207, 208, 209 का राजस्व विभाग स्थलीय निरीक्षण कर जरूरतमंदों में आवंटित किया जाए। धरना-प्रदर्शन में रामगेना, विकास, केशव प्रसाद, जयादेवी, सरोजा देवी, सावित्री देवी, आरती देवी, धनदेई, रीता देवी, कप्तान आदि रहे।
