Connect with us

अपराध

उचक्कों ने किसान को लगाया 50 हजार का चूना, इस तरह घटना को दिया अंजाम

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के बैंक ऑफ़ इंडिया के बाहर एक किसान से 50 हजार की चोरी का मामला सामने आया है। बैंक से पैसा निकालने के दौरान दो उचक्कों ने इस घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित किसान ने मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर के रहने वाले किशन लाल यादव कारपेंटर के साथ ही किसानी भी करते हैं। किशोरी लाल ने 1 लाख 1 वर्ष का किराया पर खेत तय किया था जिसके लिए 50 हजार कम पड़ रहे थे। जिसके लिए किशोरी लाल मंगलवार को अपने अकाउंट से पैसा निकालने के लिए बैंक पहुंचे। जब वह बैंक से पैसा निकाल कर जाने लगे तभी वहां पर पहले से मौजूद दो उचक्कों ने किशोरी लाल से पेन मांगने के बहाने बात शुरू कर दिया और अपनी बातों में फंसाते हुए अपने साथ बैंक से बाहर ले आयें।

Loading...

इस दौरान किशोरी लाल ने अपने पैसे अपने साथ लिए झोले में रख लिया थे। वहीं दोनों उचक्कों ने बातों ही बातों में उनसे उनका झोला अपने हाथों में ले लिया। इसी दौरान बड़ी चालाकी के साथ उचक्कों ने झोले में रखे 50 हजार निकाल कर रुमाल में कागज की गड्डी लपेटकर उनके झोले को वापस कर दिया। इसके बाद फिर किशोरी लाल भी अपने घर चला आया।

घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने झोला देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। झोले के अंदर रुमाल में बने कागज के बंडल मिले बाद किशोरी लाल ने तत्काल अपने साथ हुई ठगी की घटना की शिकायत मुगलसराय कोतवाली दर्ज कराई। जिसके बाद में पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page