Connect with us

अपराध

जीवित को मृत दिखाकर जमीन हड़पकर किया फर्जीवाड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर के महाराजगंज क्षेत्र में फर्जीवाड़ा का एक नया मामला सामने आया है जिसमें जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर जमीन हड़पकर बेचने वाले छह आरोपियों ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, कानूनगो और पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक के भगवानपुर के रहने वाले वीरभद्र उपाध्याय उर्फ बिरहू ने सुजानगंज पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि 18 जुलाई 2018 को गांव के ही पड़ोसी विभव उपाध्याय ने बहला फुसलाकर अपने पुत्र शुभम उपाध्याय के नाम पर उनसे वसीयत करा ली थी। दो साल पहले प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पीड़ित प्रयागराज जेल में बंद था।

इसी दौरान विभव व शुभम उपाध्याय ने प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल, कानूनगो के मिलीभगत से कूटरचित दस्तावेज तैयार करवा कर उसे मृतक घोषित कर दिया। 18 जुलाई 2018 की वसीयत के आधार पर 17 जनवरी 2024 को उसकी जमीन का कूटरचित दस्तावेज के सहारे नाम दर्ज करवा लिया।

इसके बाद 2 अगस्त को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, पीयूष मोर्डिया के समक्ष उपस्थित होकर पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने एसपी जौनपुर से तत्काल वार्ता कर संपूर्ण प्रकरण की जांच कराकर तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

इस बारे में थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि, आरोपी पिता-पुत्र सहित सभी षड़यंत्रकारियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page