अपराध
वृद्ध महिला के साथ रेप के मामले में युवक को 12 साल की जेल
Loading...
Loading...
दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट ने 2022 में हुए 87 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार के मामले में आरोपी अंकित उर्फ मोगली (30 वर्षीय) को 12 साल की सजा सुनाई है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने माना कि अंकित ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया था। पीड़िता, जो उस समय 87 वर्ष की थी, उन्होंने 30 वर्षीय अंकित उर्फ मोगली के सामने हाथ जोड़कर विनती की। बावजूद इसके आरोपी ने उनकी एक न सुनी।
Loading...
इस चौंकाने वाली घटना के तुरंत बाद, स्थानीय पुलिस ने जब डॉक्टर के माध्यम से पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, तो उसके मुंह, चेहरे, हाथ और छाती पर चोट के निशान पाए गए थे। आरोपी के खिलाफ सशक्त साक्ष्य मिलने के बाद तीस हजारी कोर्ट ने अंकित उर्फ मोगली को 12 साल कैद की सजा सुनाई है।
Continue Reading
