Connect with us

अपराध

जमीनी विवाद में पति-पत्नी पर जानलेवा हमला

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। बबुरी क्षेत्र के चुलबुली ग्राम सभा में जमीनी विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्ष की ओर से जमकर लाठी व डंडे चले। खूनी संघर्ष में एक दंपत्ति को गंभीर रूप से पीट कर घायल कर दिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Loading...

जानकारी के अनुसार, चुलबुली गांव निवासी रामविलास सहनी और उनकी पत्नी पूनम देवी अपने खेतों पर काम करने जा रही थी। इसी दौरान पहले से ही योजना बनाकर दबंगो ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले में रामविलास सहनी 60 वर्ष व उनकी पत्नी पूनम 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page