Connect with us

अपराध

मां-बेटी को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार को पुलिस ने जमीन विवाद में अंतरजनपदीय बदमाश के साथ मिलकर रेखा विश्वकर्मा पर फायरिंग करने वाले रवि विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष तेजी बाजार लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि, कलिजरा बाजार में संदिग्धों की जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा तो पता चला वह व्यक्ति खुटहन थाना क्षेत्र के तिलवारी निवासी रवि विश्वकर्मा है। जिसने पिछले 12 जुलाई को तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बरचौली गांव निवासी रेखा विश्वकर्मा व उसकी बेटी कामिनी विश्वकर्मा पर हत्या की नीयत से फायरिंग कर घायल कर दिया था।

Loading...

रेखा का अपने पड़ोसी अनारा देवी के साथ सीढ़ी निर्माण को लेकर जमीन का विवाद था। लोकसभा चुनाव से पहले रेखा विश्वकर्मा द्वारा सीढ़ी का निर्माण कराया जा रहा था। जिसे विपक्षी ने रोक दिया था। इस मामले में राजस्व विभाग ने माप होने तक सीढ़ी निर्माण का कार्य रोक दिया था। 10 जुलाई को सीढ़ी के पास गलियारे में कचरा इकट्ठा करने पर रेखा का अपने पड़ोसी रवि की नानी अनारा देवी और मां शैला देवी से विवाद हुआ था।

मां और नानी से विवाद होने के बाद रवि विश्वकर्मा अपने ननिहाल आया और उसने अंतर्जनपदीय बदमाश राहुल यादव के साथ मिलकर रेखा विश्वकर्मा उसकी बेटी कामिनी विश्वकर्मा को गोली मार कर घायल कर दिया था। असलहा और कारतूस साथी राहुल यादव के पास रख दिया था जिसे 31 जुलाई को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार राहुल यादव के पास से बरामद कर लिया। हत्या के प्रयास में शामिल रवि विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page