Connect with us

वाराणसी

मुख्य विकास अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय आराजीलाइन का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – विनोद कुमार गुप्ता

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के भिखारीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय आराजीलाइन में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय की समस्त व्यवस्थाओं को देखा एवं विद्यालय की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं से बात कर समस्याओं की जानकारी ली।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किचन स्टोर एवं अभिलेखों की जांच की गई। संबंधित वार्डन एवं खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय के अप्रयुक्त सामग्री को व्यवस्थित ढंग से रखने, किचन के दरवाजे पर जाली का पर्दा लगाने, किचन बर्तन रखने के लिए स्टैंड, एक बड़े साइज का फ्रिज तथा विद्यालय में पुराने फर्नीचर को मरम्मत कराने का निर्देश दिया । छात्राओं के डोरमेट्री कक्ष में लाइट कम होने पर पर्याप्त मात्रा में ट्यूबलाइट लगाने एवं ग्राम प्रधान को विद्यालय में एवं विद्यालय के बाहर नियमित रूप से फॉगिंग करने का निर्देश दिया।

Advertisement

विद्यालय के ख़राब सोलर पैनल को ठीक करने का भी निर्देश संबंधित संस्था को दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने छात्रों की मांग पर समस्त छात्राओं को छोटे साइज का स्टडी टेबल ,चार कंप्यूटर एवं वाटर कूलर की व्यवस्था जल्द करने का अपनी तरफ से आश्वासन दिया।

निरीक्षण के समय विद्यालय के समस्त स्टाफ, खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान रामशरण यादव, पंचायत सचिव अभिषेक केसरी, प्रवीण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page