वाराणसी
एयर इंडिया की फ्लाइट में वाराणसी की छात्रा से बदसलूकी, शिकायत पर नहीं दिया खाना, प्लेन से उतारने की धमकी दी
वाराणसी की यशोधरा दीक्षित ने एयर इंडिया स्टाफ पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। साथ ही इस मामले को X पर पोस्ट कर भारत सरकार और एयर इंडिया से कार्रवाई की मांग की है।
यशोधरा ने X पर लिखा कि, मैं दस साल से एयर इंडिया की फ्लाइट से ट्रैवल कर रही हूं। लेकिन 31 जुलाई को मेरे साथ एयर इंडिया की फ्लाइट में जो कुछ भी हुआ। उसे मैं जीवन भर नहीं भूलूंगी। मैंने दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट AI-101 बोर्डिंग कराई थी। मुझे ओरिजनली 19 A सीट दी गई। इसके लिए मैंने एक्स्ट्रा पेमेंट भी की। लेकिन जब मैं बोर्डिंग गेट पर पहुंची तब स्टाफ सपोर्ट ने मेरा बोर्डिंग पास ले लिया।

पहले मेरी सीट बदलकर 19A से 49 F कर दी। जब मैं 49- F सीट पर गई तो देखा कि ऑलरेडी एक युवक बैठा था। सपोर्ट स्टाफ कर्मी ने मुझे अकेली लड़की समझकर दूसरी जगह दो युवकों के बीच में बैठने के लिए बोला। मैंने जब इसका विरोध किया तो स्टाफ ने धमकी देते हुए बोला कि अगर मैं बताई सीट पर नहीं बैठूंगी तो वो मुझे फ्लाइट से बाहर निकल देंगे। उसने मेरे ऊपर कई मनगढंत आरोप भी लगाए। सफर के दौरान मुझे खाना नहीं दिया गया। पूरे रास्ते टॉर्चर किया गया। मुझे इतना टॉर्चर किया कि उसे शब्दों में बयान नहीं कर सकती।
वाराणसी से दिल्ली और फिर दिल्ली से न्यूयॉर्क की फ्लाइट की थी बुक –
वाराणसी की समाजसेवी और कई शिक्षण संस्थानों की प्रबंधक पूजा दीक्षित की बेटी यशोधरा दीक्षित (23) न्यूयॉर्क में स्टडी करती हैं। 31 जुलाई को वो न्यूयॉर्क गई थीं। इसके लिए पहले वाराणसी से दिल्ली और फिर दिल्ली से न्यूयॉर्क की फ्लाइट ली थी। उन्होंने विंडो टिकट बुक कराया था। इसके लिए अतिरिक्त भुगतान भी किया था।
मेरे साथ जो हुआ, आगे किसी और के साथ न हो –

यशोधरा के मुताबिक, मैं अकेली सफर कर रही थी। लेकिन फ्लाइट के स्टाफ को मुझ दया नहीं आई। मुझे लास्ट में 15 C सीट दी गई। मैं किसी तरह से बैठकर यात्रा पूरी की। मेरा एक्सपीरियन्स बहुत बुरा रहा। रास्ते में खाना नहीं दिया गया। पूरा सफर खराब कर दिया। भारत सरकार और एयर इंडिया से अपील करती हूं कि मेरे साथ जो कुछ भी हुआ, वो आगे किसी और के साथ न हो। हम बच्चे लोग अपने हिसाब से सफर करते हैं। आप लोग कितना डिले करते हैं। आप लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ता है कि किसी का समय खराब हो रहा है।
https://x.com/pujadikshit51/status/1818983649984786711?t=CDfJwsd2FLYun0AstU2xpA&s=19
