Connect with us

पूर्वांचल

27 जुलाई को भदोही आएंगे पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शुरू हुई स्वागत की तैयारियां

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – अब्दुल वाहिद

भदोही। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन का आगमन‌ जिले में 27 जुलाई को होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारियां ग्राम प्रधानों ने तेज कर दी है। जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष व ग्राम प्रधान बनकट यशवंत सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का मुख्य कारण यह है कि ग्राम पंचायतों में ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर चल रही रस्साकसी को समाप्त करना है। शासन-प्रशासन कार्य योजनाओं के नाम पर मात्र औपचारिकताओं को प्राथमिकता देकर ग्राम प्रधानों को आर्थिक रूप से कमजोर किये जाने का मामला काफी सुर्खियों में हैं।

Loading...

राष्ट्रीय अध्यक्ष भदोही रेलवे स्टेशन से सीधे सर्किट पहुंचने के उपरांत डीएम सहित अन्य अधिकारियों से रूबरू होकर ग्राम प्रधानों की समस्याओं के निराकरण को प्रमुखता देंगे। उसके बाद डीघ ब्लाक सभागार पहुंच कर ग्राम प्रधानों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उनके हक-अधिकार, उत्पीड़न रोकने, मनरेगा की धनराशि जारी कराने, विकास कार्यों को लक्ष्य देने वाली रणनीतियों सफल बनाएंगे। तैयारियों से संबंधित जिम्मेदारियां ग्राम प्रधानों को सौंप दी गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page