Connect with us

वाराणसी

यादव बंधुओं ने बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ अंजली मिश्रा

वाराणसी। सावन महीने के प्रथम सोमवार को सैंकड़ों यादव बंधुओं द्वारा परंपरा अनुसार बाबा विश्वनाथ के दरबार में हर्षोल्लास के साथ जलाभिषेक किया गया।सभी श्रद्धालुओं को पारंपरिक लाइन के अतिरिक्त भी उनको अलग से लाइन बनाकर ढूँढीराज जी गेट से अंदर लायी गया। सुचारू व्यवस्था में अधिकतर लोगों ने झांकी दर्शन कर दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया और कुछ यादव बंधुओं में से उनके सामूहिक 21 लोगों के निर्णय के सापेक्ष लगभग 45 लोगों को गर्भगृह में सकुशल हर्षोल्लास से जलाभिषेक पूर्ण कराया गया। सभी ने हर हर महादेव के उद्घोष से ख़ुशी प्रकट की।

Loading...

उपरोक्त के अलावा सावन का सोमवार होने वाली श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या की वजह से गर्भगृह में प्रवेश करने के लिए कुछ यादव बंधु लाइन रोक कर पहले गर्भगृह में जलाभिषेक करना चाहते थे और इसके लिए लाइन रोकने में लगने वाले समय से नाराज़ हो कर झांकी दर्शन करके ही निकल गये। वहाँ सुरक्षा कर्मियों के अनुरोध के अनुसार अगर वे कुछ समय इंतज़ार कर लेते तो उनके दर्शन कराए जा सकते थे। इन बीस तीस लोगों के अलावा अतिरिक्त सभी व्यवस्था संतुष्टिजनक रही और इसमें सभी यादव बंधुओं ने सुंदर व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page