Connect with us

अपराध

रील बनाते समय बच्चे की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय गले में फंदा लगाने से 11 साल के एक लड़के की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स बच्चों के माता-पिता को ही दोषी ठहरा रहे हैं।

Loading...

वहीं इस मामले में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) रवि भदौरिया ने बताया कि शनिवार शाम अम्बाह कस्बे में हुई घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उन्होंने कहा कि सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला करण परमार अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। घटनास्थल पर एक लड़के द्वारा बनाए गए कथित वीडियो में, करण के गले में एक पेड़ से फंदा बंधा हुआ है और वह ऐसे ही अभिनय कर रहा था। लेकिन यह एक्ट करते हुए वह फंदा उसके गले में ऐसा कसा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां उपस्थित उसके अन्य दोस्त यह समझते रहे कि वह दर्द करने की एक्टिंग कर रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page