Connect with us

वाराणसी

गिरजाघर चौराहे पर बनेगा सरदार उधम सिंह का भव्य स्मारक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मंगलवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी के मनोनित सदस्य अंबरीष सिंह भोला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग से मिला। उन्होंने आश्वासन दिया कि पिलर का काम समाप्त होने के बाद गिरजाघर चौराहे पर ही सरदार उधम सिंह का भव्य स्मारक बनाया जाएगा।

अंबरीष सिंह भोला ने बताया कि, जलियांवाला बाग के प्रतिकार नायक शहीद उधम सिंह की प्रतिमा 12 अप्रैल 1980 को उनके शहादत दिवस पर लगाई गई थी। उसी समय से उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में 32 फायर की सलामी दी जाती है। विगत दिनों रोप-वे का पिलर बनाने के लिए पर प्रतिमा को हटा दिया गया था। इसको लेकर शहरवासियों में जबरदस्त गुस्सा है। इसलिए वीडीए वीसी पुलकित गर्ग से उनके कार्यालय में मुलाकात की गई और ज्ञापन सौंपा गया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द गिरजाघर चौराहे पर ही भव्य प्रतिमा बनाई जाएगी। इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी, वाराणसी के निवर्तमान महानगर संयोजक सुनील कुशवाहा, अजय सिंह , सन्नी गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, सौरभ सिंह, संतोष सिंह गप्पु आदि लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page