Connect with us

वायरल

46 के पार हुआ तापमान, मौसम विभाग ने बताया बारिश का अनुमान

Published

on

वाराणसी। भीषण गर्मी का सितम इस कदर जारी है कि शहर के विभिन्न वाटर पार्कों में सुबह से लेकर शाम तक लोगों की काफी भीड़ दिखाई दे रही है। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, छाछ, आम पन्ना जैसे पेय पदार्थों की भी खपत काफी बढ़ गई है। इतना सब करने के बाद भी भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में हर कोई मानसून का इंतजार कर रहा है।

वाराणसी में तापमान एक बार फिर 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। गुरुवार का भी तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए वाराणसी समेत यूपी के 72 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। 17 जून के बाद मौसम में परिवर्तन के आसार हैं। उसके बाद कहीं-कहीं बल्की बारिश हो सकती है। उससे गर्मी से राहत मिल सकती है। 

मौसम विभाग की मानें तो, यूपी में गर्मी का कहर अभी अगले चार-पांच दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 5 दिनों यानी 17 जून तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पारा 48 डिग्री के पार जाएगा। महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में बारिश ने दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश और बिहार में 18 जून से लेकर 20 जून तक बारिश होने की पूरी संभावना है।

हीट इंडेक्स यानी कि महसूस होने वाली गर्मी 50 डिग्री के आसपास दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गर्म हवा चलेंगी। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि, 17 जून तक रात में गर्म हवाएं चलेंगी। उसके बाद प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मानसून पिछले 10 दिनों पश्चिम बंगाल में अटका हुआ है। ऐसे में मानसून लेट होने की उम्मीद है।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa