Connect with us

पूर्वांचल

गाजीपुर : बेबी लैंड शोरुम में लगी भीषण आग, एक करोड़ का सामान जलकर खाक

Published

on

Loading...
Loading...

जिले के लाल दरवाजा स्थित रेडिमेड गारमेंट्स के प्रतिष्ठित शोरुम बेबी लैंड में बीती रात आग लगने से सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस आगजनी की घटना में दुकान मालिक को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात बेबी लैंड लाल दरवाजा में धुआं उठता देख पड़ोसियों ने देखा। जिसकी तत्‍काल सूचना उन्‍होने बेबी लैंड के मालिक ओमप्रकाश अग्रवाल को दी। बेबी लैंड के मालिक तत्‍काल शोरुम पर पहुंचे और इसकी सूचनना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने लगे। लेकिन तब तक पूरा शोरुम जलकर खाक हो गया था।

बेबी लैंड के मालिक ने बताया कि, जब हम लोग शोरुम के पास पहुंचे तो शोरुम का ताला टूटा हुआ था और उसका थोड़ा सा दरवाजा खुला हुआ था। शायद चोर चोरी की नियत से ताला तोड़कर अंदर घुसे होंगे और नकदी न मिलने पर उन्होंने शोरुम में आग लगा दी होगी। हम लोग घटना की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

घटना की खबर लगते ही शहर के व्‍यापार मंडल के अध्यक्ष अबू फखर खां, महामंत्री श्रीप्रकाश गुड्डू ने घटना स्‍थल का जायजा लिया और कहा कि, इंश्‍योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि को तत्‍काल मौके पर पहुंचना चाहिए। इंश्‍योरेंस के अधिकारियों के घटनास्‍थल पर न पहुंचने पर व्‍यापारियों में काफी रोष है। उन्‍होने कहा कि सड़क पर सारा जला हुआ मलबा बिखरा हुआ है जिससे आम जन को भारी परेशानी हो रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page