पूर्वांचल
सकलडीहा पीजी कॉलेज बना जिले का इकलौता परीक्षा केंद्र, 13 जुलाई तक संपन्न होगी इग्नू की परीक्षाएं
चंदौली। सकलडीहा पीजी कॉलेज को इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली का एक मात्र जिले का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सुचितापूर्ण व पारदर्शी कराने को लेकर प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय गंभीर है। उन्होंने केंद्राध्यक्ष प्रो. शमीम राइन के साथ बैठक कर महाविद्यालय के मंशा अनुरूप परीक्षा कराने का निर्देश दिया है।
बता दें कि, सकलडीहा पीजी कॉलेज, चंदौली 48047 जिले का एकमात्र परीक्षा केंद्र बना हुआ है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 1 बजे तक जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा 2 बजे से 5 बजे तक होगी। यह परीक्षा आगामी 13 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमबीए के 700 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सकलडीहा पीजी कॉलेज का पूरे चंदौली जिले में एक अलग महत्व है। महाविद्यालय अनुशासन व नकलविहीन परीक्षा के लिए जाना जाता है। कई मौकों पर यह साबित भी किया गया है। कोई भी छात्र-छात्राएं अनुचित सामग्री का प्रयोग करते पाए गए तो उन्हें तत्काल रिस्टीकेट कर दिया जाएगा। इस मौके पर केंद्राध्यक्ष शमीम राइन, सहायक धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।
