Connect with us

पूर्वांचल

सोनभद्र‌ : संस्कृति पांडे ने प्रथम प्रयास में नीट की परीक्षा में लहराया परचम

Published

on

Loading...
Loading...

देश में हुए इस बार की NEET परीक्षा में छात्रों ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसमें कई रिकॉर्ड बने तो कई रिकॉर्ड धराशाई हुई। सोनभद्र जिले में भी एक नया रिकॉर्ड बना जिसकी हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। जिले की ओबरा नगर में निवास करने वाली संस्कृति पाण्डेय ने प्रथम प्रयास में ही NEET की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाली छात्रा बन गई है। संस्कृति ने 607 नंबर लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दी है।

संस्कृति पांडेय की शुरुआती शिक्षा दीक्षा गृह नगर ओबरा में ही हुई। मैट्रिक स्वामी सत्यानंद सरस्वती विद्यालय आयप्पा मंदिर ओबरा से 2021 में पास आउट होने के बाद देश की संस्कृति राजधानी सनबीम स्कूल भगवानपुर वाराणसी 2023 में अच्छे अंकों से पास होने के बाद संस्कृति पांडेय नई उमंग और पढ़ाई की जोश के साथ कुछ बड़ा कारनामा करने की चाहत लिए NEET की परीक्षा में शामिल हुई। कड़ी मेहनत और रूटीन के तहत परीक्षा की तैयारी में जुट गई।

नतीजा प्रथम प्रयास में ही 607 नंबर लाकर सफलता हासिल की। संस्कृति ने अपनी कामयाबी के पीछे अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और  माता-पिता की अहम योगदान बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी चीज़ को पाने के लिए लगन और निरंतरता बहुत ज़रूरी होती है। सफलता हासिल करने के लिए रूटीन का भी होना बहुत ज़रूरी है।

संस्कृति ने कहा‌ कि, डॉक्टर बनकर अपने पिता की तरह जनसेवा करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। बता दें कि, संस्कृति के पिता भी ओबरा नगर के प्रतिष्ठित डा० एके पांडेय डॉक्टरों में सुमार है। जिनकी चर्चा कम पैसों में बेहतर इलाज़ के लिए जाना जाता है। अब बेटी भी चिकित्सक पिता की राह पर है। वही संस्कृति के माता-पिता अपने पुत्री की उपलब्धि से फूले नहीं समा रहे  है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page