Connect with us

पूर्वांचल

पर्यावरण बचाना मानव धर्म का सूचक : डॉ धनंजय सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

यथार्थ नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने पर्यावरण जागरूकता के प्रति जगाया अलख

चंदौली‌। जिले में बुधवार को 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर चंदौली स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र/छात्राओं द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन रंगोली बनाकर, पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से, चलचित्र तथा पर्यावरण बचाव हेतु संबोधन कर प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे कॉलेज प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह के द्वारा पर्यावरण बचाव को संबोधित करते हुए बताया गया कि, पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक तथा मानव धर्म का सूचक है। अंधाधुंध हो रहे पेड़ पौधों की कटाई के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि, अगर हर व्यक्ति घर में किसी भी शुभ कार्य के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण करें, तो हमारा पर्यावरण हमेशा हरा भरा होगा। जो कि मानव समाज के लिए कल्याणकारी साबित होगा।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ जेनेट जे ने कहा कि, अत्यधिक मात्रा में वृक्षारोपण करने से ही हमारे ग्लोबल वार्मिंग में सुधार होगा, जिसके फलस्वरूप हम अनेकों प्रकार के प्राकृतिक आपदाओं से बच सकते हैं। इस मौके पर उपस्थित कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ खुशबू यादव ने कॉलेज के छात्र/छात्राओं को अत्यधिक मात्रा में वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित किया तथा वृक्षारोपण से होने वाले लाभ के बारे में बताया।

इस मौके पर कॉलेज फैकल्टी वर्तिका सिंह, नीलम यादव, रिंकू मौर्या, शालिनी श्रीवास्तव, अनुराधा प्रजापति, वंदना पाठक, प्रियंका दुबे इत्यादि उपस्थित रहें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page