पूर्वांचल
जीत के बाद बोले सांसद वीरेंद्र सिंह – चंदौली के लिए मेरी रहेगी यह प्राथमिकता…..
चंदौली। मंगलवार को लोकसभा चुनाव में चंदौली संसदीय सीट से भाजपा के महेंद्र नाथ पांडे को पराजय कर जीत हासिल करने वाले सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि, उनकी जीत का श्रेय सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को जाता है जिन्होंने 50 डिग्री टेंपरेचर में जनता से मिलवाया और उनसे रूबरू करवाया। आप सब ने बहुत मेहनत की है इसलिए मैं अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देता हूं।

प्राथमिकताओं पर बात करते हुए वीरेंद्र सिंह ने कहा कि, उनकी प्राथमिकता में गांव की खराब सड़कों को दुरुस्त करना है। पंडित कमलापति त्रिपाठी के कार्यकाल में जो नहरों का जाल बिछा था उसका विस्तार करना है। सिंचाई की स्थिति सुधारनी है, बिजली की स्थिति ठीक करनी है क्योंकि पावर स्टेशन सब ओवरलोडेड है। शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करना है। टेक्निकल एजुकेशन से लोगों को जोड़ेंगे ताकि लोगों को रोजी रोजगार मिल सके।

इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करेंगे जिससे लोगों को तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो सके। किसानों की फसल, गरीबों की मड़ई जल जाने से जो उन्हें नुकसान होता है उसकी क्षति पूर्ति करेंगे। हर एक थाने में फायर ब्रिगेड की सर्विस उपलब्ध हो इसका भी पूरा प्रयास रहेगा।
इस दौरान प्रभु नाथ सिंह यादव, सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू, गणपत राय सरदार हरजीत सिंह, अनुराग सिंह, मन्नी अली, सभासद शिव प्रकाश, पिंटू यादव, शेरू खान, शिवम सिंह, एडवोकेट लवकुश पटेल आदि लोगों ने मिलकर वीरेंद्र सिंह को उनके जीत के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।
