मुम्बई
मुंबई : रवीना टंडन के साथ हुई हाथापाई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड की अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ बांद्रा में कुछ महिलाएं और पुरुष विवाद करते हुए नजर आ रहे है। इन लोगों ने रवीना टंडन के ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया था। इस पर मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, कल रात रवीना टंडन के घर के बाहर मामूली पार्किंग को लेकर एक विवाद हो गया था। जिसमें सामने वाले की तरह से हमला और लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप है।

जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें पीड़ितों और स्थानीय लोगों को रवीना को घेरते और पुलिस को बुलाते हुए देखा जा सकता है। पीड़ितों में से एक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “तुम्हें जेल में रात बितानी होगी। मेरी नाक से खून बह रहा है।” रवीना ने लोगों से वीडियो रिकॉर्ड न करने का अनुरोध किया और जैसे ही स्थानीय लोगों ने उन पर हमला किया, उन्हें वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, “धक्का मत दो। कृपया मुझे मत मारो।”
