पूर्वांचल
जीआरपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महिला सहित दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
चंदौली के डीडीयू (दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन) जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिला समेत दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से लाखों रुपये मूल्य का गांजा बरामद हुआ है। फिलहाल जीआरपी गिरफ्तार हुए आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
जीआरपी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से कुल 19 किलो 964 ग्राम गांजा बरामद हुआ और इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 7 लाख 50 हज़ार रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम परमानंद वारीक और सुमित्रा मिर्धा है, जिनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बता दें कि, जीआरपी पुलिस के जवान, स्टेशन तथा सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जवानों ने स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5/6 के पश्चिमी छोर पर एक संदिग्ध महिला और पुरुष को देखा। जवानों ने उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में नाजायज गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद जवानों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
जीआरपी पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि, वह उड़ीसा प्रान्त के आस-पास के जिलों से अंजान व्यक्तियों से गांजा खरीदते है और ट्रेनों के माध्यम से गांजे को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित यूपी प्रान्त में बेच कर गलत तरीके से पैसा कमाते थे।
