मुम्बई
सलमान खान के हत्या की एक और साज़िश नाकाम, चार शूटर्स गिरफ्तार
मुंबई। सलमान ख़ान के घर के बाहर 14 अप्रैल के दिन हुई फायरिंग की जांच अभी चल ही रही है कि नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की कोशिश की एक और बहुत बड़ी साज़िश को नाकाम किया है। पुलिस के मुताबिक इस नई साज़िश में पनवेल में सलमान ख़ान की गाड़ी पर हमले का प्लान था और इसके लिए पाकिस्तान के एक हथियार सप्लायर से हथियार मंगाने की योजना थी। नवी मुंबई पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि, अजय कश्यप पाकिस्तान में डोगा नामक एक व्यक्ति के संपर्क में था, जो एम-16, एके-47 और एके-92 खरीदने के लिए काम करता है।
नवी मुंबई की पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नाहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है। लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।
