Connect with us

पूर्वांचल

चुनावी ड्यूटी बनी मौत का कारण,‌ पांच की हालत बिगड़ी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। सैदपुर क्षेत्र के दरबेपुर में तैनात सरकारी कर्मचारी प्रमोद कुमार की न्यू स्टेडियम में चुनाव ड्यूटी के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। उनके निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उनके परिजनों में कोहराम मच गया। विभागीय लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की। वहीं चुनावी ड्यूटी करने के दौरान सैदपुर के सफाईकर्मी ओमप्रकाश की गाजीपुर में तबीयत बिगड़ गई और वो सीधे जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया।

इसके अलावा नारी पंचदेवरा स्थित बूथ पर चुनावी ड्यूटी करने बरेली के शेरगढ़ थाने से आए एक होमगार्ड की तबीयत बिगड़ गई। बीती रात मतदान के पूर्व ही ड्यूटी कर रहे होमगार्ड क्षेत्रपाल 47 की हालत बिगड़ गई और एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लाया गया।इसी क्रम में मतदान के दिन क्षेत्र के देवकली स्थित बूथ पर पीठासीन अधिकारी के रूप में तैनात शिवमुनी राम 55 पुत्र रामबचन राम निवासी सोनहरिया जमानियां की भीषण गर्मी के चलते तबीयत बिगड़ गई और वो गिर गए। उन्हें फौरन सैदपुर सीएचसी लाया गया।

Loading...

एक अन्य घटना में बस्ती जिले के पुलिस लाइन से चुनावी ड्यूटी करने आए दारोगा राजेश चौहान व पीएससी के जवान सैफ अली की तबीयत शुक्रवार को बिगड़ गई। वो करमपुर स्थित मेघबरन सिंह कालेज पर रुके थे। दोनों को फौरन सीएचसी ले जाया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page