मुम्बई
मुंबई : एक दर्जन से अधिक मॉल अग्नि सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन करने में नपे, एक्शन मोड में MFB
मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) ने मुंबई के 55 मॉल का निरीक्षण किया जिसमें से 13 मॉल अग्नि सुरक्षा अधिनियम का पालन नहीं कर रहे हैं। MFB ने बताया कि, इन 13 मॉल को नगर निकाय से नोटिस मिलेगा। उन्हें अगले 30 दिनों के भीतर अपने अग्नि प्रणालियों के रखरखाव के बारे में विवरण भेजना होगा। इसके अलावा हमने उन मॉल को भी नोटिस जारी किया है जहाँ अग्नि प्रणालियाँ काम नहीं कर रही है और जिन्हें मरम्मत की जरूरत है।

मुंबई में 69 मॉल हैं जिसमें से तीन मॉल वर्तमान में विभिन्न कारणों से बंद हैं। स्कूल की गर्मियों की छुट्टियों के कारण शहर के मॉल में लोगों का चहल-कदमी काफी बढ़ गया है।

निरीक्षण के दौरान, MFB टीम ने पाया कि कई मॉल बिना किसी कार्यात्मक अग्नि प्रणाली के चल रहे थे। उदाहरण के लिए, कुछ मॉल में उनके अग्नि प्रणाली में एक जॉकी पंप था जिसे मरम्मत की आवश्यकता थी। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि हर मॉल के पास अग्नि NOC है। लेकिन ये मॉल अग्नि अधिनियम का उल्लंघन करते पाए गए क्योंकि वे फॉर्म बी प्रदान करने में विफल रहे। एनओसी होने के बावजूद, मॉल को हर छह महीने में अपने अग्नि अनुपालन डेटा को जमा करना और अपडेट करना जरूरी है।
