Connect with us

पूर्वांचल

भीषण सड़क हादसे में मां बेटे की मौत

Published

on

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव के पास रविवार की दोपहर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, खगवल बसंतपुर निवासी राजवंती देवी (50 वर्ष) अपने पुत्र आकाश (22 वर्ष) के साथ रविवार को दवा लेने के लिए गाजीपुर के सैदपुर गई थीं। दोपहर में दवा लेकर वापस आ रही थीं। उसी दौरान मथेला गांव के पास सड़क पर फैली गिट्टी पर बाइक फिसलकर असंतुलित हो गया और दोनों गिर पड़े। तभी विपरीत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार वाहन के नीचे आने से रजवंती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि आकाश धक्का लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया था।

लोगों ने तत्काल इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत की सूचना से परिवारजनों को गहरा धक्का लगा। परिवार के सदस्य रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page