Connect with us

पूर्वांचल

पूर्व विधायक ने प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार को प्रातः काल ही जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी पहुंचे। मनोज सिंह ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जब वह मंडी पहुंचे तब वहां पहुंचते ही उन्होंने देखा कि किसान और सब्जी व्यापारी मंडी से बाहर सड़क के पास बैठे हुए हैं। किसान और सब्जी व्यापारियों की इस दशा के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार है। निष्पक्ष चुनाव कराने वाले जिला प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है। किसानों के लिए बनी नवीन मंडी से किसानों को ही बाहर कर दिया गया है, जिसकी वजह से किसान सड़क पर आ गए हैं। मंडी परिसर खाली कराकर प्रशासन ईवीएम के साथ छेड़खानी की तैयारी कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि चंदौली के डीएम जिलेवासियों को यह बताएं कि, नवीन मंडी काफी दिनों से बंद क्यों है ? जब से यह मंडी बनी है तब से कभी भी बंद नहीं हुई। मैंने 2012 का चुनाव देखा। इसके अलावा 2014, 2017, 2019 और 2022 का चुनाव इसी मंडी से सम्पन्न हुआ,तब भी मंडी बंद नहीं हुई। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में पहली बार देख रहा हूं कि नवीन मंडी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

Loading...

साथ ही इसे किसानों के हित में खोलने की मांग भी करेंगे। जिला प्रशासन यदि किसी भी तरह के हीलाहवाली करता है तो निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत की जाएगी। सपा नेता ने आशंका जताई कि नवीन मंडी को बंद करके इवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जा सकता है, जिससे लोकसभा चुनाव की निष्पक्षता खतरे में होगी। इस आशंका से समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन जल्द से जल्द नवीन मंडी को व्यापारियों किसानों के लिए खोलने का काम करें, ताकि सैकड़ो लोगों की रोजगार पर छाए संकट के बादल हट सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page