Connect with us

वाराणसी

मतदान स्थल के अंदर मोबाइल और असलहा पूर्णतः प्रतिबंधित : सीपी मोहित अग्रवाल

Published

on

Loading...
Loading...

चुनाव ड्यूटी के दौरान मतदाता और पुलिसकर्मी ना करें मोबाइल का प्रयोग : एस. राजलिंगम

मतदाताओं के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करें पुलिसकर्मी : सीपी मोहित अग्रवाल

वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में चुनाव ड्यूटी में लगाये गये प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए स्वतंत्र, भयमुक्त, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने का आदेश दिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, कोई भी सुरक्षाकर्मी किसी भी मतदाता को बूथ के अंदर मोबाइल लेकर एकदम नहीं जाने देंगे। पोलिंग एजेंट्स को मतदान केन्द्र के परिसर में बूथ से अलग बैठने की व्यवस्था की जायेगी, इसके अलावा वोटर असिस्टेंस के लिए भी अलग काउंटर बनाया जायेगा। ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी मोबाइल का प्रयोग नहीं करेगा यदि जरूरी कॉल रिसीव करना हुआ तब मोबाइल को प्राथमिकता दे सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगे कहा कि, भीषण गर्मी को देखते हुए पर्याप्त टेंटेज और पेयजल के साथ ही मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आप सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा अन्य को निर्देशित किया कि, कोई भी मतदाता चाहे वह एमपी या एमएलए का सुरक्षागार्ड क्यों न हो किसी भी दशा में मतदान करने या कराने बूथ के अन्दर असलहा लेकर नहीं जायेगा। पोलिंग पार्टी को EVM प्राप्त होने के बाद उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।

Advertisement

पुलिस कमिश्नर ने चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को मतदाताओं के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करने की विशेष हिदायत देते हुए कहा कि, आप सभी चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करेंगे। संदिग्ध व्यक्ति किसी भी कीमत पर बूथ के अन्दर नहीं घुसना चाहिए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page