अपराध
पत्नी पर पति ने किया चाकू से हमला, दो साल पहले किया था लव मैरिज
सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र में एक पति ने अपने पत्नी के गर्दन पर चाकू से जानलेवा हमला बोलते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पति द्वारा चाकू से हमला करने से चाकू पत्नी के गर्दन में ही फंस गया। कल सुबह होने की वजह से घायल पत्नी परियोजना अस्पताल पहुंची। परिजन के पहुंचने के बाद डाक्टरों ने उसके गर्दन से चाकू निकालकर पीड़िता का इलाज शुरु किया। अस्पताल कर्मियों द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर गंभीर धाराओं में पति पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गईं हैं।जानकारी के अनुसार ओबरा थाना क्षेत्र के गजराज नगर निवासी हनी विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष ने सोनू जायसवाल पुत्र स्व0 रामचंद्र जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी गुरमुरा डाला चौकी से लगभग 2 वर्ष पूर्व कोर्ट में लव मैरिज किया था।
शादी के बाद से ही पीड़िता हनी विश्वकर्मा अपने मायके में ही रह रही थी और अपने ससुराल नहीं जा रही थी। जिससे पति सोनू जायसवाल परेशान रहता था। आज सुबह रोज की भाती घर से टहलने निकली थीं तभी उसका पति सोनू जायसवाल आ गया और उसे फ़ोन कर सेक्टर आर्य समाज पर मिलने के लिए बुलाया। फिर बुलाकर अचानक चाकू से हमला बोल दिया। चाकू के हमले से पीड़िता के गर्दन में ही चाकू फंस गया। पीड़िता के शोर मचाने पर पति मौके से फरार हो गया। वहीं पीड़िता के परिजनों द्वारा लहूलुहान घायल को ओबरा परियोजना अस्पताल ले गए जहा डाक्टरों ने घायल के गर्दन में फंसे चाकू को बाहर निकाल कर उसका इलाज शुरु किया।

सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने परिजनों के तहरीर पर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गईं हैं। मामले में पीड़िता के मां का कहना है की उनकी बेटी 2 वर्ष पूर्व डाला चौकी क्षेत्र निवासी सोनू जायसवाल से कोर्ट मैरेज किया था। शादी के बाद से ही लड़की अपने मायके में रह रही थी। इधर तीन चार दिनों से दामाद सोनू द्वारा बेटी को मारने की धमकी दे रहा था। आज सुबह सोनू घर पर आकर मेरी बेटी को बुलाया और बेटी दौड़ के लिए अंबेडकर स्टेडियम अल सुबह गई थी। वहीं रास्ते में बुलाकर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।
