Connect with us

अपराध

चाकू घोंपकर जीवनसाथी ने की हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। जिले के भरतपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या की है।घटना औराई कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गांव की है जहां की रहने वाली 37 वर्षीय शीला नाम की महिला की पेट में चाकू मार कर हत्या की गई है ।

पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड को अंजाम महिला के पति मैनेजर गौतम के द्वारा दिया गया है और हत्या के बाद वह फरार हो गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद की वजह से हत्या हुई है मामले में जांच पड़ताल की जा रही है । एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page